Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

झारखंड हाई कोर्ट ने हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर ED से मांगा जवाब

झारखंड हाई कोर्ट ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत याचिका पर ईडी से जवाब मांगा है। ईडी ने कथित जमीन घोटाले से जुड़े मनी-लॉन्ड्रिंग मामले में 31 जनवरी को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था।

हेमंत सोरेन ने सोमवार को हाई कोर्ट में मामले की जल्द सुनवाई के लिए याचिका दायर की थी। सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने जस्टिस रोंगोन मुखोपाध्याय की पीठ के सामने दलील दी कि हेमंत सोरेन को राजनैतिक साजिश के तहत फंसाया गया है।

कपिल सिब्बल ने कहा कि हेमंत सोरेन को बिना किसी सबूत के मामले में फंसाया गया है। इस मामले की अगली सुनवाई 10 जून को होगी।