Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

Janhvi Kapoor: वडोदरा सड़क हादसे के बाद लॉ स्टूडेंट पर फूटा जान्हवी का गुस्सा

बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने हाल ही में वडोदरा में हुई दुर्घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। जान्हवी ने कहा कि ये बेहद डरावना और गुस्सा दिलाने वाला है। ये हादसा शुक्रवार को सुबह हुआ जब 20 साल की लॉ स्टूडेंट रक्षित चौरसिया की तेज रफ्तार कार ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

जाहन्वी कपूर ने दुर्घटना के दृश्यों के साथ एक वीडियो पोस्ट अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिर से साझा किया। उन्होंने लिखा, "ये डरावना और गुस्सा दिलाने वाला है। मुझे इस बात से बहुत दुख होता है कि कोई भी व्यक्ति इस तरह का व्यवहार करके बच सकता है। चाहे वे नशे में हो या नहीं।"

डेप्युटी कमिश्नर ऑफ पुलिस पन्ना मोमाया के अनुसार, "चश्मदीदों ने पुलिस को बताया कि ये नशे में गाड़ी चलाने का मामला हो सकता है, क्योंकि दुर्घटना के बाद कार से बाहर आए चौरसिया लगातार चिल्ला रहे थे, "एक और राउंड, एक और राउंड।"
मीडिया से मिली सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि तेज गति से आ रही कार ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी और उन्हें गिरा दिया। उसके बाद उन्हें घसीटते हुए ले गई और फिर रुक गई।