जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच एनकाउंटर जारी है. दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जिले के मुदरगाम इलाके में चल रही गोलीबारी में सेना का एक जवान घायल हो गया है.
एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने शुरुआती गोलीबारी के दौरान सेना के एक जवान के घायल होने की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि उसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है.