Breaking News

गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |   गांधीनगर में हादसा, SDRF 20 मिनट में पहुंची     |   नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1365 हुई     |   पटना: चार ब्लॉक की 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित, कई गांव जलमग्न     |  

रामबन में लैंडस्लाइड की वजह से जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद

जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में रातभर हुई बारिश के कारण हुए कई भूस्खलनों के बाद जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है। ये राजमार्ग कश्मीर को देश के बाकी हिस्सों से हर मौसम में जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है, जो रामबन जिले के मेहर, गंगरू, मोम पासी और किश्तवारी पाथेर में भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गई।

अधिकारियों का कहना है कि लगातार बारिश होने की वजह से मलबे को हटाने के काम में बाधा आ रही है। यात्रियों को मलबा साफ होने तक राजमार्ग पर यात्रा करने से बचने की सलाह दी गई है। जम्मू में पुंछ और राजौरी जिलों को दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाला वैकल्पिक मार्ग मुगल रोड पीर की गली और आसपास के इलाकों में बर्फबारी के कारण तीसरे दिन भी बंद रहा।

लगातार बारिश के बीच किश्तवाड़ में अधिकारियों ने जिले में स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है। खराब मौसम को देखते हुए एहतियातन स्कूल में क्लास को दिन भर के लिए बंद करने का निर्णय लिया गया। किश्तवाड़ शहर में पानी की आपूर्ति बहाल करने के प्रयास जारी हैं।