Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

Jammu: CRPF के जवानों ने 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Jammu: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने 2019 में पुलवामा आतंकवादी हमले में शहीद हुए अपने पांच सीआरपीएफ जवानों को जम्मू में श्रद्धांजलि दी। जम्मू के सीआरपीएफ कैंप छन्नी हिम्मत में सीआरपीएफ जवानों ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। 2019 में आज ही के दिन जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर लेथपोरा-पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी कार को सीआरपीएफ के काफिले में घुसा दिया था। इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। 

40 में से पांच जवान सीआरपीएफ की 76वीं बटालियन के थे। इस हमले के बाद जवाबी कार्रवाई में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में संदिग्ध आतंकवादी शिविरों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

सीआरपीएफ कमांडेंट टी. एस. खान ने कहा कि, "उनको हर साल हम लोग ये श्रद्धांजलि देते हैं और उनकी कुर्बानियों को याद करते हैं और हम प्रण लेते हैं कि हम हर आतंकवाद औच चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार हैं और इस संवेदना की घड़ी में मैं बस यही कहना चाहता हूं कि उनके पूरे परिवार के साथ खड़ी है सीआरपीएफ हर वक्त उनके साथ खड़ी है और देश के लिए कर्तव्यनिष्ठा के साथ खड़ी है।"