Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

जम्मू में प्राचीन शारदा लिपि को पुनर्जीवित की कोशिश, कैलिग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन

Jammu Kashmir: जम्मू की कलाकेंद्र आर्ट गैलरी में कलाकार सुभाष सी. राजदान की कैलिग्राफी प्रदर्शनी लगी है। प्राचीन शारदा लिपि को बढ़ावा देने के मकसद से लगाई गई ये खास प्रदर्शनी तीन दिनों तक चलेगी। कलाकार के मुताबिक प्रदर्शनी में रखी गई 50 में से हर चीज हर श्लोकों की अलग-अलग दृश्य प्रस्तुतियों की व्याख्या शारदा लिपि के अक्षरों के जरिेये करती है।

शारदा लिपि कश्मीर की मूल लिपि है और इसका इस्तेमाल संस्कृत और कश्मीरी के साथ-साथ इलाके की दूसरी भाषाओं को लिखने के लिए किया जाता था। प्रदर्शनी का मकसद नई पीढ़ी के बीच लेखन के पुराने तरीके और शारदा लिपि से जुड़ी खास जानकारी पहुंचाना और इसे संरक्षित करने में मदद करना है। प्रदर्शनी का समापन रविवार को होगा।