Breaking News

दिल्ली: घायलों से मिलने एम्स अस्पताल पहुंचीं रेखा गुप्ता     |   सत्य निकेतन हादसा: CM रेखा गुप्ता ने घायलों को दिए 5-5 लाख के चेक, इलाज का खर्च उठाएगी सरकार     |   बिहार बाढ़ पर मीसा भारती ने ललन सिंह को घेरा, NDA सरकार की तैयारियों पर उठाए सवाल     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   ट्रंप का बड़ा ऐलान, अमेरिका में बॉम्बार्डियर के विमान बेचने पर लगेगी रोक     |  

जयपुर अग्निकांड: मृतकों की संख्या है 7, कोई घायलों की हालत गंभीर

जयपुर अग्निकांड में अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है और 36 लोगों का इलाज SMS अस्पताल के ICU वार्ड में चल रहा है. कुछ मरीजों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है, इस कारण मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. बहरहाल डॉक्टर्स की टीम उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश कर रही है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा खुद पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं और अधिकारियों से हर छोटा-बड़ा अपडेट ले रहे हैं.

घटनास्‍थल का जायजा लेने के बाद सीएम शर्मा ने कहा, 'यह बहुत ही दर्दनाक घटना है. मैं अस्पताल जाकर आया हूं. मैंने वहां उचित व्‍यवस्‍थाएं करने के निर्देश दिए हैं. हम घटना की विस्तृत जांच करवाएंगे. घायलों के इलाज की व्यवस्था करेंगे. ऐसे हादसों को किस तरह से रोका जाए, इस पर भी सरकार निश्चित रूप से विचार करेगी. प्रशासन पूरी तरह से बचाव कार्य में लगा हुआ है.'

जयपुर डीएम ने बताया कि यह हादसा भांकरोटा के पास जयपुर-अजमेर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ, जब केमिकल से भरा एक ट्रक दूसरे ट्रकों से टकरा गया. ट्रक में लगी आग ने हाईवे पर खड़े 40 वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया. इसमें 2 स्लीपर बसें भी शामिल हैं. फिलहाल हाईवे पर यातायात को बंद कर दिया गया है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.