Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

झारखंड बना SMAT का नया चैंपियन, विजेता टीम को JSCA देगा दो करोड़ का इनाम

Jharkhand: सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 के फाइनल में हरियाणा को हराकर झारखंड ने अपना पहला 'सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी' खिताब जीता। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) ने खिताब जीत पर टीम को दो करोड़ रुपये का इनाम देने की घोषणा की। साथ ही, टीम को चैंपियन बनाने के बाद ईशान किशन को भारत की टी20 अंतरराष्ट्रीय टीम में वापसी के लिए समर्थन दिया।

पुणे में गुरुवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में झारखंड ने हरियाणा को 69 रनों से पराजित कर पहली बार इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय टूर्नामेंट की चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। जेएससीए अध्यक्ष अजयनाथ शाह देव ने इसे राज्य में क्रिकेट के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ बताया।

उन्होंने कहा, "यह एक चैंपियन टीम है और उन्होंने शुरू से ही चैंपियनों की तरह खेला। जिस तरह से उन्होंने हरियाणा को हराया, वह प्रशंसा के योग्य है।"