Breaking News

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से की मुलाकात     |   इजरायल को ईरान की चेतावनी- लेबनान छोड़ो, वरना शर्मनाक हार का सामना करने के लिए रहो तैयार     |   झारखंड: रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पैसेंजर व्हीकल की टक्कर में 7 की मौत     |   डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला: ईरान से गेहूं, सोयाबीन और मक्का खरीदेगा अमेरिका     |   EPFO पोर्टल आज से 28 जून तक बंद रहेगा, कई ऑनलाइन सेवाएं रहेंगी प्रभावित     |  

अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस: तमिलनाडु में CM विजय ने 'Start Run, Stop Drugs' मैराथन को दिखाई हरी झंडी

अंतरराष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस के अवसर पर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने शुक्रवार को 'Start Run, Stop Drugs' (दौड़ शुरू करो, नशा रोकें) नामक नशा जागरूकता मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस राज्यव्यापी अभियान का उद्देश्य "आइए, मिलकर तमिलनाडु को नशामुक्त राज्य बनाएं" का संदेश लोगों तक पहुंचाना है। इसी के तहत राज्य के विभिन्न जिलों में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

तूतीकोरिन में सुबह 7 बजे यह मैराथन जिला खेल स्टेडियम से शुरू हुई। इसे तमिलनाडु के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री पी. मधनराज और जिला कलेक्टर विषु महाजन ने हरी झंडी दिखाई। मैराथन रोच पार्क तक गई और फिर वापस खेल स्टेडियम में समाप्त हुई। इस कार्यक्रम का उद्देश्य खासकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और नशामुक्त समाज बनाने के लिए लोगों को एकजुट करना था। मैराथन में सरकारी अधिकारी, छात्र, खिलाड़ी और बड़ी संख्या में आम लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम में शामिल कॉलेज छात्र नवीन ने कहा कि वह पहले भी कई मैराथन में हिस्सा ले चुके हैं, लेकिन इतनी बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी देखकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने कहा कि स्कूल और कॉलेज के छात्रों के लिए अलग-अलग मैराथन भी आयोजित की जानी चाहिए। उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद भी दिया। वहीं, प्रतिभागी अनुप्रिया दर्शिनी ने कहा कि उन्होंने नशा विरोधी अभियान का समर्थन करने के लिए मैराथन में हिस्सा लिया। उन्होंने इसे शानदार अनुभव बताते हुए कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम अधिक बार आयोजित होने चाहिए।