Breaking News

'सीटों से ज्यादा गठबंधन जरूरी', सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा बयान     |   उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी की स्क्रीनिंग परीक्षा जारी     |   इंडोनेशिया में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, 5.2 रही तीव्रता; 10 किमी गहराई में था केंद्र     |   आज से शुरू होगा विश्व अंतरिक्ष सप्ताह, 10 अक्टूबर तक होंगे स्पेस से जुड़े कार्यक्रम     |   मुंबई में उद्धव-राज ठाकरे के संयुक्त मार्च में कांग्रेस और NCP (SP) भी शामिल होगी     |  

इंदौर में दूषित पानी से 18 परिवार प्रभावित, प्रशासन ने दिया दो-दो लाख रुपये का मुआवजा

Madhya pradesh: मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर बुधवार को इंदौर के भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी से प्रभावित 18 परिवारों को दो-दो लाख रुपये का मुआवजा दिया गया। इंदौर के जिलाधिकारी शिवम वर्मा ने ये भी बताया कि भागीरथपुरा इलाके के लोगों को अब साफ पीने का पानी मिल रहा है। वर्मा ने कहा कि भागीरथपुरा इलाके में नगर निगम के नर्मदा पानी की टंकी से पानी की आपूर्ति की लगातार जांच की जा रही है।

उन्होंने कहा, "भागीरथपुरा में साफ पीने का पानी दिया जा रहा है। बोरिंग लाइन में क्लोरीन मिलाया गया है और पानी की लगातार जांच की जा रही है। नर्मदा टंकी की लाइन में क्लोरीन मिलाया किया जा रहा है। इसके बाद बचे हुए क्लोरीन की जांच की जाएगी। हम टंकी की लाइन को फिर से खोलने पर काम करेंगे। हम स्थिति को सामान्य करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। 18 परिवार प्रभावित हुए हैं और उन्हें मुख्यमंत्री के निर्देश पर हर परिवार को दो लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है।"

नगर निगम के अधिकारियों ने लोगों को नर्मदा वॉटर टैंक से पानी इस्तेमाल न करने का भी निर्देश दिया है।