Breaking News

धर्म बदलने के साथ आरक्षण खत्म, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला     |   ‘कानून सबके लिए बराबर, पीड़ितों के साथ खड़े होना क्या गलत: सचिन पायलट     |   'PDA की हवा निकली, इनके समय में विकास नहीं हुआ', मिर्जापुर में बोले CM योगी     |   पाकिस्तान में गिरी स्कूल की छत, मारे गए 17 छात्र, एक टीचर की भी मौत     |   दिल्ली पुलिस ने बस में मारपीट के मामले में NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR दर्ज की     |  

चक्रवात 'दाना' को लेकर इंडियन कोस्ट गार्ड हाई अलर्ट पर

इंडियन कोस्ट गार्ड (आईसीजी) रीजन (नॉर्थ ईस्ट) ने चक्रवात 'दाना' को देखते हुए सुरक्षा के लिए कई उपाय किए हैं। ये चक्रवात 24-25 अक्टूबर को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के तटों में हलचल मचा सकता है।

हालात पर बारीकी से नजर रखी जा रही है और चक्रवात के असर से होने वाली किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन से निपटने के लिए आईसीजी तैयारी कर रहा है।

कोस्ट गार्ड ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा में जहाजों, विमानों और रिमोट ऑपरेटिंग स्टेशनों को मछुआरों और नाविकों को रेग्युलर वेदर वॉर्निंग और सुरक्षा सलाह देने के लिए कहा है। आईसीजी ने बताया कि वह हाई अलर्ट पर है और उसने बंगाल की खाड़ी के ऊपर किसी भी आकस्मिक हालात से निपटने के लिए जहाजों और विमानों को तैनात कर दिया है।