Breaking News

तीन दिन के दौरे पर सेशेल्स पहुंचे PM मोदी, राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी ने किया गर्मजोशी से स्वागत     |   सेशेल्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वागत के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय आधिकारिक दौरा     |   मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी हनुमानगढ़ी के महंत संत रामदास का निधन     |   राबड़ी देवी को सरकारी बंगला खाली करने का आखिरी नोटिस, नए घर में शिफ्टिंग की तैयारी     |   तीन जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा     |  

भारतीय सेना का सिक्किम में राहत अभियान जारी

उत्तरी सिक्किम में भारी बारिश की वजह हाइवे बंद और जगह-जगह सड़कों पर पानी भर जाने के बाद सैलानी फंसे हुए हैं। फंसे हुए सैलानियों को निकालने के लिए प्रशासन ने सेना का सहारा लिया। वहीं, प्रशासन की मदद करने के लिए त्रिशक्ति कोर के जवानों ने बुधवार को राहत अभियान चलाया। 

पिछले हफ्ते लैंडस्लाइड और बारिश की वजह से मंगन जिले के लाचुंग और आस-पास के इलाकों में 1,225 सैलानियों को सिक्किम प्रशासन ने रेस्क्यू किया। इनमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गई थी।

मेडिकल टीमों ने मेडिकल हेल्प बूथ बनाए हैं, ताकि जरूरतमंद निवासियों और सैलानियों को मेडिकल सुविधाएं दी जा सकें। सभी जरूरतमंद लोगों को राशन और दूसरे जरूरी सामान भी मुहैया कराए जा रहे हैं। भारतीय सेना के इंजीनियर कनेक्टिविटी बहाल करने के लिए जनशक्ति और स्टोर उपलब्ध कराकर बीआरओ को मदद दे रहे हैं।