Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

आंध्र प्रदेश में पेंशन विवाद को लेकर पिता ने 32 साल के बेटे की हत्या की

आंध्र प्रदेश में अनकापल्ली जिले की लक्ष्मीपुरम कॉलोनी में शनिवार देर रात एक पिता ने पेंशन के पैसे को लेकर जारी विवाद की वजह से अपने 32 साल के बेटे की हत्या कर दी। मृतक की पहचान अनकापल्ली जिले के लक्ष्मीपुरम कॉलोनी निवासी कट्टारी भास्कर राव (32) के रूप में हुई है।

शनिवार रात पिता-पुत्र के बीच झगड़ा हुआ और पिता ने बेटे की हत्या कर दी।
घटना तब सामने आई जब सुबह नौकरानी घर आई, आरोपित ने खुद नौकरानी को घटना की जानकारी दी, उसने स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी दी, लोगों ने पुलिस को बताया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की।