Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

IMD का अलर्ट, अगले 60 घंटे भारी बारिश की चेतावनी, ओडिशा समेत 22 राज्यों में मानसून होगा सक्रिय

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई हिस्सों के लिए हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम हिस्से में अगले 24 घंटों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे अगले 60 घंटों तक 22 राज्यों में मानसून की गतिविधियां तेज रहेंगी। IMD ने 14 और 15 जुलाई को ओडिशा में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी दी है। पुरी सहित कई इलाकों में बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग ने निचले इलाकों में जलभराव, स्थानीय बाढ़ और यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई है।

अगले सात दिनों के दौरान पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में तेज बारिश की संभावना है।

  • बिहार में पिछले 24 घंटों के दौरान 12 से 20 सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

  • असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में पूरे सप्ताह भारी बारिश का अनुमान है।

  • मेघालय और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में आज अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार, 15 जुलाई से उत्तराखंड में बारिश तेज होगी। वहीं जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में सप्ताह के अंत तक भारी बारिश हो सकती है। जहां उत्तर और पूर्वी भारत में बारिश होगी, वहीं आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों, यनम, तमिलनाडु और पुडुचेरी में 14 और 15 जुलाई को लू चलने की संभावना है। इसके अलावा दिल्ली, पंजाब और हरियाणा में अगले 48 घंटे तक गर्म और उमस भरा मौसम बना रह सकता है। IMD ने गुजरात, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटों के पास अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है। इन इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और समुद्र उफान पर रह सकता है।