Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

चुनाव के बाद तमिलनाडु में पहली बार हुए IAS के ट्रांसफर

तमिलनाडु सरकार ने लोकसभा चुनाव के बाद पहली बार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए और उन्हें अलग अलग विभागों में पोस्टिंग दी गई। 

पिछड़ा वर्ग, एमबीसी और अल्पसंख्यक विभाग की सचिव रीता हरीश ठक्कर का ट्रांसफर करके सार्वजनकि और पुनर्वास विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है, उनके जगह पर के. नंथाकुमार को ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट डिपार्टमेंट का सचिव नियुक्त किया गया है।

जिनेवा में विश्व व्यापार संगठन (डबल्यूटीओ) में भारत के राजदूत के रूप में सेवा करने के बाद छुट्टी से लौटे ब्रजेंद्र नवनीत को कॉमर्शियल टैक्स और रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट के प्रमुख सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है । वह चेन्नई में 16वें वित्त आयोग के लिए स्पेशल ड्यूटी ऑफिसर के रूप में भी काम करेंगे।

दिव्यांग कल्याण विभाग के सचिव एस. नागराजन का तबादला कर उन्हें वित्त विभाग (व्यय) का सचिव नियुक्त किया गया है, उनकी जगह पर जे. कुमारगुरुबरन को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।