Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

जम्मू में कैंसर के मरीजों में भारी बढ़ोतरी

जम्मू कश्मीर में कैंसर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए जम्मू का हेल्थ डिपार्टमेंट प्रिवेंटिव ऑन्कोलॉजी यूनिट बनाने की योजना तैयार कर रहा है, ताकि लोगों में कैंसर को लेकर जागरूकता बढ़े।

गवर्मेंट मेडिकल कॉलेज, जम्मू के आंकड़ों के मुताबिक यहां 2018 से 2022 तक पांच साल में कैंसर के 9,630 मरीज इलाज के लिए आए। इनमें ज्यादातर मरीज जम्मू के थे। 

लेकिन 2023 में कैंसर के मरीजों में भारी बढ़ोतरी हुई। अस्पताल में 2,030 नए मामले दर्ज हुए। साफ है कि कैंसर की बीमारी तेजी से पांव पसार रही है। आंकड़ों से डॉक्टर चिंतित हैं। ज्यादातर मर्ज की पहचान चौथे और तीसरे दौर के मरीजों में हुई है।

कैंसर के लिए जागरूकता कार्यक्रम बढ़े हैं। इसके बावजूद  सामाजिक और आर्थिक रुकावट, लापरवाही, अस्पतालों का डर, देर से बीमारी का पता चलना और मर्ज की कम जानकारी होना आम बात हैं।

जम्मू कश्मीर में कैंसर के आंकड़े जमा करने और उनके आकलन के लिए रीजनल कैंसर सेंटर इकलौती जगह है।