Breaking News

गरबा किसी एक समुदाय तक सीमित नहीं होना चाहिए: अमृता फडणवीस     |   हांगकांग के पहले पोस्ट-कोलोनियल नेता तुंग ची-ह्वा का 89 साल की उम्र में निधन     |   न्यूयॉर्क में Huawei पर रैकेटियरिंग का मुकदमा, कंपनी के खिलाफ सुनवाई शुरू     |   सीहोर में वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट में क्लोरीन गैस का रिसाव, 4 लोग अस्पताल में एडमिट     |   गाजा में गोलीबारी में 2 लोगों की मौत, मृतकों में एक बच्चा भी शामिल     |  

भुवनेश्वर में एयरपोर्ट के पास से भारी मात्रा में सोना और चांदी जब्त

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में एयरपोर्ट के पास से भारी मात्रा में सोना और चांदी जब्त किया गया है। मामले में कमर्शियल टैक्स और जीएसटी के अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारी ये पता लगाएंगे कि सोने और चांदी की इस बड़ी खेप में कोई गड़बड़ी तो नहीं है।

बीते सोमवार को बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (बीपीआईए) के पास जो पैकेज पकड़े गए, उनमें 80 किलोग्राम से ज्यादा सोना और 200 किलोग्राम चांदी शामिल थी। सोने और चांदी की कीमती और सटीक वजन का पता लगाने की कोशिश हो रही है।

कमर्शियल टैक्स और जीएसटी के ज्वाइंट कमिश्नर अजय सेठी ने कहा, "हमने सोने और चांदी की खेप को तब रोका जब इसे अहमदाबाद, मुंबई से भुवनेश्वर और कटक की अलग-अलग आभूषणों की दुकानों पर पहुंचाया जा रहा था।"