Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

कोलकाता के संतोषपुर स्टेशन पर भीषण आग, 2 घंटे ठप रही ट्रेनें

Kolkata: कोलकाता के संतोषपुर रेलवे स्टेशन पर एक सोमवार सुबह अचानक आग लग गई। आग स्टेशन की एक दुकान से शुरु हुई और धीरे-धीरे कई दुकानों तक फैल गई। घटना सुबह 7:21 बजे हुई, जिसके कारण सियालदा-बज लाइन पर लोकल ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। 

करीब दो घंटे तक रूट ठप रहा और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुँचकर आग पर काबू पाया और सुबह लगभग 9:30 बजे तक आग पूरी तरह बुझा दी गई। सौभाग्य से इस घटना में किसी की जान नहीं गई। आग लगने की असली वजह अभी तक पता नहीं चल पाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।