Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

घुड़सवारी प्रतियोगिता: बेटियां... हाैसलों के घोड़ों पर भर रहीं ऊंची उड़ान

उत्तराखंड की चार बेटियों ने परीक्षा पास कर घुड़सवार पुलिस में तैनाती पाई। कठिन ट्रेनिंग के दौरान गिरने और चोट लगने के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और अब वह कुशल घुड़सवार बन गई हैं। इनका सपना राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर घुड़सवारी प्रतियोगिताओं में पदक जीतना है। वर्तमान में वे देहरादून पुलिस लाइन में कोच एकलव्य शर्मा के नेतृत्व में अभ्यास कर रही हैं और डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी मुरादाबाद की प्रतियोगिता में भाग ले रही हैं।

इनका सपना राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर घुड़सवारी प्रतियोगिता में मेडल जीतने का है। डॉ. बीआर आंबेडकर पुलिस अकादमी के मैदान पर चल रही घुड़सवारी प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम भी प्रतिभाग कर रही है। हालांकि, इस टीम को अंक नहीं दिए जा रहे हैं, लेकिन राज्य स्तर की प्रतियोगिता का अनुभव उत्तराखंड के घुड़सवारों को मिल रहा है।