Breaking News

सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |   उत्तर प्रदेश के हापुड़ के धौलाना में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, दूर तक दिखा धुएं का गुबार     |   पीएम मोदी का मेगा शो, Gen-Z से सीधा संवाद, वडोदरा में 6 हजार यंग प्रोफेशनल जुटे     |   सपा के नए ड्रेस कोड पर BJP का तंज- ‘चुनाव आते ही बदल लिया भेष’     |   दिल्ली PG हादसे के बाद NHRC का UGC और दिल्ली सरकार को नोटिस, DU हॉस्टल पर मांगी रिपोर्ट     |  

गुजरात के जूनागढ़ में भीषण सड़क हादसा, 5 स्टूडेंट्स सहित 7 की मौत

गुजरात के जूनागढ़ से एक दिल को दहला देने वाली खबर सामने आई है। जूनागढ़ के वेरावल हाईवे पर भंडुरी गांव के पास सोमवार सुबह करीब आठ बजे दो कारों के बीच जोरदार भिडंत हो गई जिसमें 5 स्टूडेंट्स सहित 7 लोगों की मौत गई। पांचों स्टूडेंट्स परीक्षा देने जा रहे थे। यह एक्सिडेंट भंडुरी के नजदीक कृष्णा होटल के पास हुआ। एक कार में 5 कॉलेज स्टूडेंट्स सवार थे जो एग्जाम देने जा रहे थे, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरी कार में सवार 2 लोगों की भी मौत हो गई।

हादसे की जानकारी देते हुए स्थानीय पुलिस ने बताया कि तेज स्पीड एक कार ने  डिवाइडर फांद कर दूसरी ओर से आ रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है हादसा होते चीख पुकार मच गई। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में जुट गए। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी लोगों को अस्पताल पहुंचाया, जहां पर डाक्टरों ने सात लोगों को मृत घोषित कर दिया। हादसा इतना भयानक था कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दी तो घर में कोहराम मच गया, सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।