Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

जयपुर-अजमेर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, ट्रक ने बस को मारी टक्कर

गैस टैंकर हादसे के कुछ दिन बाद ही जयपुर-अजमेर हाईवे पर फिर हादसा हो गया। चांदपोल से बगरू जा रही एक JCTSL लो-फ्लोर बस को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में लगभग 10 यात्री घायल हो गए, जिन्हें मामूली चोटें आईं। घटना बगरू के हाईवे किंग होटल के पास हुई। ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे का कारण बताई जा रही है।

सोमवार शाम लगभग 7:30 बजे यह हादसा हुआ। एक ट्रक, जो तेज रफ्तार में था, ने बगरू की ओर जा रही लो-फ्लोर बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस और ट्रक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। बस के शीशे टूट गए और ट्रक को भी काफी नुकसान हुआ।

बगरू थाना अधिकारी मोतीलाल शर्मा ने बताया कि सोमवार को शाम करीब 7:30 बजे सूचना मिली थी कि अजमेर रोड पर होटल हाईवे किंग बगरू के पास लो फ्लोर बस का एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने आगे बताया कि हादसे में बस में बैठे यात्रियों को हल्की चोटें आई थी, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में पहुंचाया गया।

थाना अधिकारी ने बताया कि JCTSL की चांदपोल से बगरू चलने वाली लो फ्लोर बस देर शाम को चांदपोल से बगरू जा रही थी। अजमेर रोड पर होटल हाईवे किंग बगरू के पास तेज गति से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बस और ट्रक दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। बस ड्राइवर समेत करीब 10 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। हाईवे पर लंबा जाम लग गया, जिससे आवागमन बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और ट्रक को हाईवे से हटाया और यातायात को सुचारू किया।