Breaking News

बांग्लादेश में खसरे का भयंकर प्रकोप, संदिग्ध और पुष्ट मौतों का आंकड़ा 500 के पार     |   PM मोदी ने चीन के कोयला खदान धमाके में हुई मौतों पर शोक जताया     |   हम चाहते हैं कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज जल्द से जल्द खुले: मार्को रुबियो     |   पाकिस्तान के आर्मी चीफ मुनीर ईरान से रवाना     |   UP: बिजली कटौती पर एक्शन, सस्पेंड किए गए दो बड़े अधिकारी     |  

जयपुर में भीषण सड़क हादसा, आग में जिंदा जले 5 लोग

राजस्थान में शुक्रवार सुबह को जयपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ जहां, पेट्रोल पंप के पास LPG और CNG ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे में सड़क पर खड़ी कई गाड़ियों में आग लग गई, जिसमें 5 लोगों के जिंदा जलने की खबर सामने आई है। फिलहाल खबर ये आ रही है की पुलिस और प्रशासन की टीम आग पर काबू पाने की कोशिश में लगी हुई है।

हादसे के वक़्त मौके पर 20 से ज्यादा दमकल वाहन आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे थे। इस भीषण दुर्घटना के बाद सुरक्षा के लिए आस-पास का रास्ता डायवर्ट कर दिया गया है। हादसे के बाद इलाके के लोगों में काफी भय का मंज़र नज़र आ रहा है। हादसे की जगह पर कई गाड़ियां खड़ी थी, जो अब जल कर पूरी तरह से राख हो चुकी है।

हादसे के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा SMS अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में घायलों को देखने पहुंचे हैं और उन्होंने X पर पोस्ट कर के दुख जताया है। हादसे पर जयपुर के डीएम जितेंद्र सोनी ने कहा, 'करीब 40 गाड़ियां आग की चपेट में आ गई, लेकिन घटना स्थल पर मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंच गई थी। साथ ही उन्होंने कहा राहत कार्य जारी है और आग पर काबू भी पा लिया गया है।

इस घटना में करीब 23-24 लोग घायल हुए हैं और अब 3 घंटे बाद भी आग बुझाने का काम चल रहा है, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है की हादसा किस भीषण स्तर पर हुआ है। हादसे में दो ट्रकों की टक्कर हुई जिसके बाद आसपास मौजूद गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई। सुबह करीब 6 बजे हुए हादसे के तीन घंटे बाद भी दमकल की गाड़ियां राहत बचाव कार्य में लगी हुई है।