Breaking News

नेपाल में अचानक आई बाढ़ से तबाही, गोरखा में 35 मकान बहे, कई पुल टूटे     |   अभिजीत दिपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को छोड़ा गया     |   यूट्यूबर ध्रुव राठी देर रात 3 बजे रिहा, जंतर-मंतर आने की कोशिश पर फिर कार्रवाई करेगी पुलिस     |   'सबके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि का वास हो', PM मोदी ने दी नवरात्रि की बधाई     |   गाजियाबाद में मुठभेड़, 50 हजार का इनामी अंतरराज्यीय वाहन चोर फरमान गिरफ्तार     |  

उत्तर प्रदेश के मथुरा में फूलों की होली मनाई गई

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को फूलों की होली मनाने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान कृष्ण की पावन जन्मभूमि पर इकट्ठा हुए। कलाकारों ने भगवान कृष्ण और राधा की वेशभूषा में लोगों के साथ होली खेली। कार्यक्रम में आयोजित रेन डांस का लोगों ने खूब आनंद उठाया। रंगों का त्योहार होली 14 मार्च को पूरे भारत में मनाया जाएगा।

वहीं उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा भी रंगोत्सव का आयोजन सात से 22 मार्च तक किया जाएगा। भगवान की विभिन्न लीलाओं को होली के आयोजनों पर जीवंत किया जाएगा। मयूर होली, चरकुला नृत्य, फूलों की होली भगवान श्रीराधाकृष्ण की हाेली को जीवंत करेंगी। सात मार्च से यह आयोजन शुरू हो जाएंगे और होली की मस्ती सातवें आसमान पर होगी। वसंत पंचमी से आस्थावान मंदिरों में रसिया का आनंद ले रहे हैं। 

यह हैं प्रमुख आयोजन

  • सात मार्च बरसाना में लड्डू होली
  • आठ मार्च बरसाना में लठामार होली
  • नौ मार्च नंदगांव में लठामार होली व रावल की होली
  • 10 मार्च जन्मभूमि, ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में होली
  • 11 मार्च गोकुल में छड़ीमार होली
  • 13 मार्च गांव फालैन
  • 15 मार्च दाऊजी का हुरंगा
  • 16 मार्च नंदगांव का हुरंगा
  • 17 मार्च जाब का हुरंगा
  • 18 मार्च चरकुला मुखरई
  • 19 मार्च गांव बठैन का हुरंगा
  • 20 मार्च गिडोह का हुरंगा
  • 21 मार्च छड़ीमार महावन
  • 22 मार्च रंगजी मंदिर, वृंदावन।