Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

हिट एंड रन केसः मिहिर के खिलाफ लुक आउट नोटिस

मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के नेता राजेश शाह के बेटे मिहिर शाह के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया है. कल रविवार दिन में वर्ली में सड़क हादसे के बाद से ही मिहिर फरार है. साथ में उसका ड्राइवर भी फरार बताया जा रहा है.

हादसे के वक्त मिहिर का एक दोस्त जो साथ में गाड़ी में था और मिहिर के पिता को देर रात वर्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था. राजेश पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा था, इसलिए उसे गिरफ्तार किया गया. आशंका जताई जा रही है कि उसी ने ही मिहिर को फरार होने में मदद की है.