Breaking News

दिल्ली के लक्ष्मी नगर, विश्वास नगर में एमसीडी का एक्शन, अवैध PG का स्ट्रक्चरल सर्वे     |   पहले सरकार और माफिया मिलकर करते थे काम, अयोध्या में CM का सपा पर निशाना     |   सुपौल: प्राइवेट मदरसे में मिठाई-समोसा खाने के बाद 4 छात्राएं बेहोश, एक की मौत     |   लखनऊ: CM योगी आवास पर ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखेंगे, स्टार कास्ट भी रहेगी मौजूद     |   सत्य निकेतन PG हादसा पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, सभी निजी हॉस्टलों के ऑडिट की मांग     |  

हिमाचल प्रदेश: वेतन में देरी के खिलाफ व्यावसायिक शिक्षकों ने किया प्रदर्शन

हिमाचल प्रदेश में व्यावसायिक विषय के शिक्षकों ने वेतन में देरी और बकाये का भुगतान न किए जाने के विरोध में सोमवार को कक्षाएं स्थगित कर दीं और शिमला के चौड़ा मैदान में धरना दिया।

व्यावसायिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अश्विनी दतवालिया ने बताया कि शिक्षक उन सेवा प्रदाता कंपनियों को तत्काल हटाए जाने की मांग कर रहे हैं जिन्होंने उन्हें काम पर रखा था, साथ ही वेतन और बकाये का समय पर भुगतान करने की भी मांग कर रहे हैं।

इस बीच, शिक्षा सचिव राकेश कंवर ने कहा कि शिक्षक बिना किसी वजह के एक मुद्दा बना रहे हैं और उन्होंने कक्षाओं में जाकर नहीं पढ़ाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी।

अश्विनी दतवालिया ने कहा, “हम यहां धरने पर बैठे हैं, लेकिन कोई अधिकारी हमसे बात करने नहीं आया है। छात्रों को हो रही परेशानी हमें परेशान कर रही है और हम हड़ताल समाप्त करने को तैयार हैं, बशर्ते सरकार हमें आश्वासन दे।”

पांच अक्टूबर को शिक्षा निदेशालय ने कंपनियों को 20 अक्टूबर तक बकाया राशि का भुगतान करने का निर्देश दिया था, लेकिन कुछ कंपनियां इसका पालन करने में विफल रहीं।

हड़ताल पर प्रतिक्रिया जताते हुए शिक्षा सचिव कंवर ने कहा कि सर्व शिक्षा अभियान के तहत कम्पनियों को धनराशि आवंटित कर दी गई है और उनकी जानकारी के मुताबिक केवल एक कंपनी ने बकाया राशि का भुगतान नहीं किया है।