Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

मिजोरम में एक्साइज डिपार्टमेंट की बड़ी कार्रवाई, 763 ग्राम हेरोइन के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मिजोरम के ममित जिले में शनिवार को राज्य के एक्साइज डिपार्टमेंट ने नशीले पदार्थ की तस्करी करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। आधिकारिक बयान के मुताबिक तस्करों के पास से 763 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया है। साथ ही मामले में असम के दो नागरिकों को भी गिरफ्तार किया गया है। 

दरअसलस राज्य के एक्साइज डिपार्टमेंट को नशीले पदार्थ की तस्करी की गुप्त सूचना मिली थी। जिसके आधार पर विभाग की टीम ने शुक्रवार को तुइदाम गांव में अभियान चलाया और आरोपियों के कब्जे से 763 ग्राम नशीला पदार्थ जब्त किया। मिजोरम में एक्साइज डिपार्टमेंट ने ये कार्रवाई उस वक्त की जब आरोपित नशीले पदार्थ की तस्करी करके उसे दूसरे राज्य में ले जा रहे थे। 

एक्साइज डिपार्टमेंट ने आरोपितों के पास से गाड़ी को भी जब्त की है। आधिकारिक बयान के मुताबिक गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपित असम के कछार जिले के रहने वाले हैं। दोनों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस एक्ट, 1985 के तहत अलग-अलग धाराओं में केस दर्ज किया गया है।