Breaking News

पीएम मोदी ने 'मन की बात' में कारगिल दिवस पर शहीद वीर सैनिकों को किया याद     |   जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही बारिश के बीच खोले गए सलाल बांध के सभी गेट     |   प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाला     |   पहले लोग मैनपुरी नाम से घबराते थे : CM योगी आदित्यनाथ     |   '2028 का चुनाव नहीं लड़ूंगा', सिद्धारमैया ने किया बड़ा ऐलान     |  

पंजाब के गांव से हेरोइन बरामद, तस्कर की तलाश

पंजाब के अमृतसर के एक गांव से पुलिस ने 23 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, मादक पदार्थ की इस खेप का संबंध अमेरिका के एक तस्कर द्वारा संचालित तस्करी के नेटवर्क से है। सीमा पार से तस्करी को बड़ा झटका देते हुए अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने जंडियाला के देवीदासपुरा गांव से 23 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। ये खेप अमेरिका में मौजूद तस्कर जसमीत सिंह उर्फ ​​लक्की द्वारा संचालित तस्करी नेटवर्क से जुड़ी हुई है।

देवीदासपुरा निवासी साहिलप्रीत सिंह उर्फ ​​करण ने ये खेप प्राप्त की और उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीम सक्रियता से काम कर रही हैं। जंडियाला थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। तस्करी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

पुलिस टीम को एक विश्वसनीय जानकारी मिली थी कि आरोपी ने सीमा पार से हेरोइन की एक खेप हासिल की है। अमृतसर के जंडियाला पुलिस थाने की टीमों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए खुफिया अभियान संचालित किया और 23 पैकेट हेरोइन बरामद की। प्रत्येक का वजन एक किलोग्राम था। इन्हें देवीदासपुरा में जूट के बैग में रखा गया था।

जांच में पाया गया कि गिरफ्तार आरोपी अमेरिका के तस्कर जसमीत सिंह उर्फ ​​लकी से सीधे संपर्क में था, जिसने इस खेप का इंतजाम किया था।पंजाब पुलिस के एक बयान के अनुसार जसमीत सिंह का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ हथियार अधिनियम और हत्या के प्रयास से संबंधित मामले दर्ज हैं।