Breaking News

PM मोदी की रैली से पहले नॉर्थ कोलकाता में बीजेपी और टीएसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प     |   नॉर्थ कोरिया की बैलिस्टिक मिसाइलें लगभग 350 किलोमीटर तक उड़ीं: साउथ कोरियाई सेना     |   ‘अफगान-तालिबान ने रेड लाइन क्रॉस की’, PAK पर ड्रोन अटैक से भड़के राष्ट्रपति जरदारी     |   एयर रिफ्यूलिंग मिशन के दौरान इराक में 6 ओहायो सैनिक शहीद, गवर्नर ने की पुष्टि     |   लेबनान में इजरायली हमले में मौतों का आंकड़ा 773 पहुंचा,1,933 लोग जख्मी     |  

सिक्किम में भयानक बारिश से भारी भूस्खलन, कोई हताहत नहीं

सिक्किम में पिछले 24 घंटों से लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। भूस्खलन के चलते कई सड़कें बाधित हो गई हैं, जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। खासकर राष्ट्रीय राजमार्ग-10 पर कुछ स्थानों पर मलबा जमा होने से यातायात ठप हो गया है। प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचकर सड़क से मलबा हटाने का काम कर रही हैं।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें। कई संवेदनशील इलाकों में एहतियातन अलर्ट भी जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत शिविर और आपदा प्रतिक्रिया दलों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। राज्य सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित क्षेत्रों में जरूरी सहायता पहुंचाई जा रही है।