Breaking News

मुंबई के कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत 9 लोग घायल     |   यूक्रेन: कीव में रूसी हवाई हमले में 3 लोगों की मौत, 6 घायल     |   कोलंबिया में सोने की खदान ढही, 6 मजदूरों की मौत; 12 से 15 लापता     |   टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग के बाद बरेली में दिशा पाटनी के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई     |  

चमोली में भारी लैंडस्लाइड, राजमार्ग बंद!

उत्तराखंड के चमोली में भारी लैंडस्लाइड हुआ है. लैंडस्लाइड की वजह से राजमार्ग बंद हो गया है. बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा टनल के पास भूस्खलन के बाद मार्ग अवरुद्ध हो गया है. 

जोशीमठ-बद्रीनाथ हाईवे बंद
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे के आसपास देखते ही देखते बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पातालगंगा टनल के पास पहाड़ सड़क पर आ गिरा. लैंडस्लाइड के बाद से जोशीमठ-बदरीनाथ हाईवे NH-7 बंद है.