Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

केरल में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

केरल में अगले कुछ दिनों में तेज बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने गुरुवार को तमिलनाडु और केरल पर ऊपरी हवा के दबाव की वजह से 18 से 20 मई के बीच राज्य में बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

केरल आईएमडी के निदेशक के. संतोष ने कहा, "केरल में पिछले तीन दिनों से अप्रत्याशित बारिश हो रही है और ये अगले पांच दिनों तक जारी रहेगी। तमिलनाडु के ऊपर एक ऊपरी हवा का दवाब है और इसके प्रभाव में केरल में अगले तीन दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की उम्मीद है। अगले दो दिनों में कुछ जिलों में 24 घंटों में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा भारी बारिश हो सकती है। ये ऊपरी हवा के मूवमेंट की वजह से है जो तमिलनाडु और केरल में छह से सात दिनों तक जारी रहेगा।"

आईएमडी ने 18 मई के लिए पलक्कड़ और मलप्पुरम, 19 मई के लिए पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा और इडुक्की के अलावा 20 मई के लिए राज्य के सात जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए राज्य के 14 में से नौ जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है।

रेड अलर्ट 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर से ज्यादा की भारी से बहुत भारी बारिश का संकेत देता है, जबकि ऑरेंज अलर्ट का मतलब बहुत भारी बारिश (छह से 20 सेंटीमीटर) होता है। येलो अलर्ट का मतलब है छह से 11 सेंटीमीटर के बीच भारी बारिश।

राज्य के आपदा प्रबंधन विभाग के एनालिस्ट फहद मार्ज़ूक ने कहा, "हमने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हम जिला स्तर पर चौबीसों घंटे काम कर रहे हैं और राज्य स्तर के कियोस्क भी कार्यात्मक हैं। प्रत्येक विभाग को खास निर्देश दिए गए हैं।"

साथ ही प्रशासन ने भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए राज्य में मछली पकड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।