पीलीभीत के अमरिया में स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही और अनियमितताओं को लेकर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। एसडीएम मयंक गोस्वामी और अमरिया सीएचसी प्रभारी अनिकेत गंगवार संयुक्त टीम ने दो निजी अस्पतालों और भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर में छापा मारा। छापेमारी के दौरान जीवन ज्योति हॉस्पिटल माधोपुर और जीवनदीप हॉस्पिटल अमरिया में गंभीर खामियां पाई गई। इसके बाद दोनों हॉस्पिटल को सील कर दिया गया। दोनों हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे थे। हॉस्पिटल में रजिस्ट्रेशन से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं थे। जांच के दौरान अस्पताल में कोई रजिस्टर नहीं मिला न ही अस्पताल में कोई डॉक्टर मिला। जिसके चलते अस्पताल को सीज कर दिया गया है। भारत अल्ट्रासाउंड सेंटर को नोटिस दिया गया और संबंधित अभिलेख मांगे गए हैं।