Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

Odisha: दिन में यूट्यूब पर देता था नैतिकता के उपदेश, रात में करता था चोरी, भुवनेश्वर पुलिस के हत्थे चढ़ा

Odisha: यूट्यूब पर नैतिकता और मोटिवेशन का उपदेश देने वाला एक व्यक्ति चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार सिंह (42) के रूप में हुई है, जो कटक जिले के खजुरीपाड़ा का रहने वाला है। मनोज सिंह "चेंज योर लाइफ" नाम से एक यूट्यूब चैनल चलाता था, जहां वो लोगों को अपराध से दूर रहने और अच्छा नागरिक बनने की सलाह देता था। लेकिन पुलिस के मुताबिक, वो दिन में उपदेश देता और रात में चोरी करता था।

भुवनेश्वर के पुलिस कमिश्नर सुरेश देवदत्त सिंह ने बताया कि मनोज के खिलाफ चोरी के 10 मामले दर्ज हैं। हाल ही में वो भारतपुर इलाके में एक घर में चोरी करते हुए पकड़ा गया, जहां एक नवविवाहित जोड़ा शादी के बाद घर लौटा तो देखा कि घर का सामान और पांच लाख नकद के साथ सारा सोना चोरी हो गया है।

पुलिस ने चार विशेष टीमों का गठन कर जांच शुरू की और मनोज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चुराए गए ज्यादातर गहने बरामद कर लिए हैं, हालांकि 82 ग्राम सोना वो पहले ही गिरवी रख चुका था, जिसके बदले पांच लाख रुपये मिले थे।

मनोज ने पुलिस के सामने कहा, "मैंने यूट्यूब चैनल शुरू किया ताकि लोगों को बताऊं कि वे अपराध से कैसे बच सकते हैं और एक अच्छा जीवन कैसे जी सकते हैं।"