Breaking News

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दिया     |   नकल माफिया सपा-कांग्रेस की देन: सीएम योगी     |   पटना में छात्रों का प्रोटेस्ट: तेज प्रताप को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया     |   'पहले शिक्षा मंत्री को हटाओ, फिर होगी बात', राहुल गांधी ने मोदी सरकार को दिया अल्टीमेटम     |   क्या मुझे चरित्र प्रमाण पत्र लेने की जरूरत है कि मेरा उपवास पवित्र था: वांगचुक     |  

उसे फंसाया जा रहा... 20 साल का लड़का ऐसा नहीं कर सकता, बोलीं राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी राज कुशवाह की मां

Madhya Pradesh: इंदौर के ट्रांसपोर्ट व्यवसायी राजा रघुवंशी हत्याकांड के आरोपी राज कुशवाह की मां ने मंगलवार को कहा कि उनका बेटा निर्दोष है और उसने फंसाया जा रहा है। इंदौर में राज कुशवाह की मां चुन्नी देवी ने कहा, "मैं मांग करती हूं कि मेरे बेटे को निर्दोष साबित करें। 20 साल का लड़का ऐसा कैसे कर सकता है? आप सभी एक मां का दर्द समझते हैं। वो ही हम सबका ख्याल रखता है।"

हत्या के सिलसिले में राज सिंह कुशवाह को तीन और आरोपियों के साथ कल गिरफ्तार किया गया।चुन्नी देवी ने कहा, "राजा रघुवंशी की मौत के बाद से वो ठीक से खाना नहीं खा रहा था, वो बीमार था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद वो खूब रो रहा था। हमें नहीं पता था कि हमारे बच्चे को फंसाया जाएगा।" राज कुशवाहा की बहन सुहानी ने कहा, "मेरा भाई ऐसा कुछ नहीं कर सकता। पुलिस झूठ बोल रही है।"