Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

हरियाणा चुनाव: आजाद समाज पार्टी के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने अंबाला मेें किया प्रचार

जैसे-जैसे हरियाणा में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, आजाद समाज पार्टी (एएसपी) के संस्थापक और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही पार्टी की उम्मीदवार पारुल नागपाल के लिए अंबाला में एक सार्वजनिक बैठक की।

इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। मीडियाकर्मियों आजाद ने कहा कि अंबाला की वर्तमान स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के साथ अन्याय हुआ है उसके खिलाफ अंबाला को अब न्याय दिलाने का समय आ गया है। 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।