Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

हरमनप्रीत कौर 150 वनडे मैच खेलने वाली तीसरी भारतीय बनीं

अनुभवी बल्लेबाज और भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर रविवार को 150 महिला एकदिवसीय मैच खेलने वाली तीसरी भारतीय बन गईं। हरमनप्रीत ने 2009 में वनडे डेब्यू किया था, वो 50 ओवर के प्रारूप में असाधारण रही हैं। मिताली राज (232) और झूलन गोस्वामी (204) ही भारत के लिए उनसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाली खिलाड़ी हैं। कुल मिलाकर, हरमनप्रीत वनडे में 150 मैच पूरे करने वाली 10वीं खिलाड़ी बनीं। उन्होंने 37 वनडे मैचों में टीम का नेतृत्व किया है। हरमनप्रीत का घरेलू वनडे में औसत 36.95 का है और उन्होंने 1,626 रन बनाए हैं। उनका विदेशी मैदान पर औसत 35.76 (1,645 रन) है।