Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

हल्द्वानी हिंसा: 5000 के खिलाफ FIR, 5 सुपर जोन में 7 मजिस्ट्रेट तैनात

उत्तराखंड के हल्द्वानी में गुरुवार उपद्रवियों ने जमकर उत्पात मचाया. हिंसा की घटना में 6 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 300 से अधिक लोग जख्मी हुए हैं. उपद्रव के बाद शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. अभी तक 19 नामजद आरोपियों सहित 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इस संबंध में कुल तीन एफआईआर दर्ज की गई है. 50 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

शुक्रवार शाम हल्द्वानी SP सिटी ने के मुताबिक, हिंसा में 6 लोगों की मौत हुई है. इनमें पिता और पुत्र भी शामिल हैं. एक नाबालिग लड़के की भी मौत हुई है, जिसकी उम्र 16 साल थी. उसके सिर में गोली लगी है. मृतकों में फईम , जाहिद, मो. अनस, शब्बाद, प्रकाश और एक अन्य शामिल है. आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी.

हल्द्वानी में हिंसा के बाद अलर्ट पर UP

हल्द्वानी में हिंसा के बाद यूपी के सभी जिले हाई अलर्ट पर हैं. बरेली में मौलाना तौकीर रजा के जेल भरो आंदोलन के ऐलान के बाद शनिवार को भी शहर में तनाव कायम हैं. हालांकि, मौलाना तौकीर रजा ने हल्द्वानी हिंसा का जिक्र करते हुए कहा था कि बरेली को हल्द्वानी नहीं बनने देंगे. इन सभी स्थितियों को देखते हुए यूपी के सभी जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने को कहा गया है. इसके अलावा उत्तराखंड से जो भी वाहन प्रदेश में आ रहे हैं, उनको चेकिंग करने के भी निर्देश दिए गए हैं.