Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

जयपुर में ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार का आयोजन

हाल में राजस्थान के जयपुर में ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार आयोजित हुआ। ट्रैवल बाजार में दुनिया भर से होटल, रिसॉर्ट्स और टूर ऑपरेटरों के अलावा बड़ी संख्या में टूरिज्म से जुड़े कारोबारियों ने हिस्सा लिया। 

देश के सबसे बड़े बी2बी कार्यक्रम में करीब 250 विदेशी टूर ऑपरेटर्स और टूरिज्म से जुड़े 300 कारोबारियों ने हिस्सा लिया। इसका आयोजन केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय, राजस्थान पर्यटन विभाग और उद्योग चैंबर फिक्की ने मिल कर किया था। आयोजन का मकसद भारत को टूरिज्म केंद्र के रूप में बढ़ावा देना था। 

इस साल ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार की थीम "वेड इन इंडिया" है। इसका मकसद भारत को परफेक्ट वेडिंग स्पॉट के रूप में बढ़ावा देना है, ताकि विदेशी सैलानी आकर्षित हों। 

राजस्थान पर्यटन मंत्रालय और पर्यटन विभाग के अलावा इस आयोजन में दूसरे राज्यों की सरकारों ने भी हिस्सा लिया। उनका मकसद था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग विकसित करना। 

ये आयोजन अंतरराष्ट्रीय सैलानियों की जरूरतों को समझने के लिए आदर्श जगह थी। ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार से विदेशी प्रतिभागी संतुष्ट थे। उन्हें भारत के ट्रैवल एंड टूरिज्म इंडस्ट्री के साथ सहयोग करने का मुनहरा मौका मिल रहा था।

इस आयोजन से कई लोगों को भारत को समझने और अपने-अपने देशों में टूर पैकेज तैयार करने का बेहतीन मौका मिला। तीन दिन चले आयोजन में 50 देश के टूर ऑपरेटरों के बीच 11 हजार से ज्यादा बी2बी बैठकें हुईं। इस साल ग्रेट इंडियन ट्रैवल बाजार में कई देशों के वेडिंग प्लैनर ने हिस्सा लिया।