Breaking News

ब्रिक्स समिट के दूसरे दिन की शुरुआत, भारत मंडपम पहुंच रहे लीडर     |   सिक्किम के रिम्बी में भारी भूस्खलन, खतरे की जद में आए दो मकान     |   इंडोनेशिया में 240 लोगों को लेकर निकला जहाज समंदर में लापता     |   आंध्र प्रदेश में ट्रक और ऑटो की जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत     |   कुलगाम में आतंकी नेटवर्क पर CIK का शिकंजा, कई इलाकों में तलाशी अभियान जारी     |  

मध्य प्रदेश के हरदा में सरकारी अधिकारी की कार में तोड़फोड़

मध्य प्रदेश के हरदा में जिला व्यापार और उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अधिकारी की कार पर हमला हुआ है. यह हमला कार और बाइक के बीच टक्कर से हुए विवाद के चलते किया गया है. हालांकि, घटना के समय अधिकारी कार में मौजूद नहीं थे.

बता दें कि यह पूरी घटना सिटी कोतवाली क्षेत्र के छिपानेर रोड की है. जहां जिला व्यापार और उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक अधिकारी की कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई. हादस तब हुआ जब ड्राइवर गाड़ी मोड रहा था, तभी बाइक और कार की टक्कर हो गई. जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ और बाइक सवारों ने कार पर हमला कर दिया और जमकर तोड़फोड़ की. यह पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. फिलहाल, पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है.