Breaking News

दिल्ली में मॉनसून की दस्तक, IMD ने दी जानकारी     |   मुंबई मानसून अपडेट: ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर थमी रफ्तार, कुर्ला-सायन जाम     |   पूर्वोत्तर में बाढ़ से भारी तबाही, मल्लिकार्जुन खड़गे ने जताया दुख     |   केतन मर्डर केस: पुलिस ने आरोपी सिया के लाई डिटेक्टर टेस्ट की कोर्ट से मांगी मंजूरी     |   दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस के 10 विधायक आज EC से मिलेंगे, ऋतब्रत बनर्जी करेंगे नेतृत्व     |  

चारधाम यात्रा को लेकर सरकार अलर्ट, तैयारियों को दिया जा रहा अंतिम रूप

Haridwar: हरिद्वार पहुंचे उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आगामी चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि इस बार यात्रा को व्यवस्थित और सुरक्षित बनाने के लिए तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यात्रा संचालन से जुड़े तीर्थ पुरोहितों, स्थानीय व्यापारियों, परिवहन से जुड़े लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों के सुझावों को भी शामिल किया जा रहा है ताकि व्यवस्थाएं जमीनी स्तर पर मजबूत बन सकें।

उन्होंने कहा कि अप्रैल माह से यात्रा शुरू होने जा रही है और उसी समय स्कूलों की छुट्टियां होने के कारण श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की संभावना है, जिसे देखते हुए विशेष ट्रैफिक प्लान, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा इंतजाम पहले से तैयार किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि यात्रा शुरू होने से पहले सभी जरूरी निर्माण और व्यवस्थागत कार्य पूरे कर लिए जाएंगे तथा लगातार उच्चस्तरीय बैठकों के जरिए व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं को सुरक्षित, सुगम और बेहतर यात्रा अनुभव मिल सके।