Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Rajasthan: 14,000 'श्रीराम' ईंटों से गर्भगृह बनेगा, सात तीर्थों की मिट्टी-जल भगवान कृष्ण को समर्पित

Rajasthan: राजस्थान के जयपुर में आस्था का एक नया केंद्र बन रहा है, जिसका नाम है गुप्त वृंदावन धाम। भगवान कृष्ण को समर्पित इस भव्य मंदिर की एक अनूठी खासियत यह है कि इसका गर्भगृह 14,000 खास ईंटों से बनाया जाएगा जिन पर श्री राम लिखा होगा। यह ईंटें विशेष रूप से निजी तौर पर तैयार करवाई गई हैं। सात तीर्थों का जल और मिट्टी से गर्भ गृह बनवाया जा रहा है।

इस मंदिर का निर्माण इस्कॉन यानी अंतरराष्ट्रीय कृष्ण भावनामृत संघ द्वारा 240 करोड़ रुपये की लागत से छह एकड़ में किया जा रहा है। प्रार्थना कक्ष के अलावा, मंदिर में दर्शकों को ऑडियो-विजुअल शो, पुस्तकालय और संग्रहालय के जरिए भारतीय अध्यात्म को जानने औप समझने और पौराणिक कथाओं का गहन अनुभव भी मिलेगा।

किसी भी वक्त चार हजार श्रद्धालुओं की मौजूदगी की क्षमता वाले इस सात मंजिला मंदिर के नवंबर 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसका उद्घाटन जयपुर की स्थापना की 300वीं वर्षगांठ के मौके पर किया जाएगा।