Breaking News

यदि कोई बेटियों से छेड़छाड़ या अपराध का दुस्साहस करेगा तो उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी: योगी     |   ‘J-K, लद्दाख भारत के अभिन्न और अविभाज्य अंग’, चीन-PAK संयुक्त बयान पर MEA ने कहा     |   कर्नाटक संकट: बैठक के बाद केसी वेणुगोपाल बोले- आज राज्यसभा और MLC चुनाव पर चर्चा हुई     |   कर्नाटक संकट को लेकर दिल्ली में जारी कांग्रेस की बैठक खत्म     |   कर्नाटक संकट: कांग्रेस नेताओं के साथ जारी है राहुल गांधी की बैठक     |  

त्रिशूर में जीएसटी विभाग ने 100 किलो से ज्यादा सोना किया जब्त

त्रिशूर में केरल गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स विभाग ने सोने के गहने बनाने वालों के पास से 100 किलो से ज्यादा सोना जब्त किया है। इस सोने का कोई हिसाब नहीं था। त्रिशूर सोने के कारोबार के लिए मशहूर है। ऑपरेशन का नाम 'टोर्रे डेल ओरो' था। इसे राज्य में अपनी तरह का सबसे बड़ा ऑपरेशन माना जा रहा है।

बुधवार शाम को शुरू हुआ ऑपरेशन गुरुवार को भी जारी रहा। ऑपरेशन को 700 से ज्यादा अधिकारियों ने अंजाम दिया। उन्होंने जिले भर में करीब 78 जगहों की पड़ताल की। इनमें गहने बनाने के कारखानों से लेकर ज्वैलर्स के घर तक शामिल थे।

अधिकारियों ने बताया कि उन्हें गैर-दस्तावेजी सोना के अलावा, बिलिंग और टैक्स से जुड़ी अनियमितताएं भी देखने को मिलीं। ये ऑपरेशन जीएसटी के स्पेशल कमिश्नर अब्राहम रेन एस. की अगुवाई में चलाया गया। ऑपरेशन की गोपनीयता के लिए राज्य भर के अधिकारियों को ट्रेनिंग के बहाने त्रिशूर बुलाया गया। उन्हें "स्टडी टूर" लिखे बैनरों वाले बसों पर अलग-अलग जगह भेजा गया। अधिकारियों का कहना है कि ऑपरेशन जारी रहेगा।