Breaking News

गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |   गांधीनगर में हादसा, SDRF 20 मिनट में पहुंची     |   नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1365 हुई     |   पटना: चार ब्लॉक की 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित, कई गांव जलमग्न     |  

मालगाड़ियों की आवाजाही बाधित होने से त्रिपुरा में गहराया ईंधन संकट

मालगाड़ियों की आवाजाही बाधित होने से त्रिपुरा में ईंधन संकट पैदा हो गया है। गुरुवार को अगरतला शहर में पेट्रोल पंपों के बाहर लंबी कतारें लगी दिखीं। लोग घंटों तक लाइन में पेट्रोल के लिए इंतजार करते दिखाई दिए। 

लोगों का कहना है कि सड़कें क्षतिग्रस्त हैं और ईंधन उपलब्ध नहीं है। हर जगह लाइन लगी हुई हैं। 10-15 लोग कतार में खड़े हैं। ईंधन मिलने में आधा घंटा लग रहा है। हालांकि, पेट्रोल पंप के मालिक ने आश्वासन दिया कि आज शाम तक स्थिति सामान्य हो जाएगी।

अधिकारी ने कहा कि मालगाड़ियों की आवाजाही बाधित होने के कारण पूर्वोत्तर राज्य में ईंधन का स्टॉक कम हो गया है, इसलिए त्रिपुरा सरकार ने बुधवार से पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर रोक लगा दी है।

दरअसल, असम के जटिंगा में हुए भूस्खलन की वजह से त्रिपुरा में मालगाड़ियों की आवाजाही पर असर पड़ा है। मरम्मत कार्य के बाद 26 अप्रैल को यात्री ट्रेनों की आवाजाही शुरू हुई। हालांकि, जटिंगा में रात के समय ट्रेन सेवा अभी भी बंद है।