Breaking News

गुजरात: फायर डिपार्टमेंट ने अब तक 11 लोगों को बचाया     |   दुर्गा पूजा समारोह के लिए बुक होगा ईडन गार्डन्स, सरकार ने CAB को लिखा पत्र     |   गांधीनगर में हादसा, SDRF 20 मिनट में पहुंची     |   नेपाल में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 1365 हुई     |   पटना: चार ब्लॉक की 44 पंचायतें बाढ़ से प्रभावित, कई गांव जलमग्न     |  

गुरेज घाटी में ताजा बर्फबारी

उत्तरी कश्मीर में मौजूद गुरेज घाटी में ताजा बर्फबारी हुई है। जम्मू कश्मीर के बाकी इलाकों में भी बारिश हुई। मौसम खराब होने की वजह से दर्जनों यात्री बांदीपोरा-गुरेज रोड पर फंस गए। हालांकि सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने उन्हें बचाया। बर्फबारी की वजह बांदीपोरा-गुरेज मार्ग अगले आदेश तक बंद है।

जम्मू कश्मीर के कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। एसडीएम ने एहतियात के तौर पर गुरेज इलाके के सभी स्कूलों को बंद करने का भी आदेश दिया है। 

मौसम विभाग की ओर से 30 अप्रैल तक मैदानी इलाकों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के अलावा अलग-अलग जगहों पर गरज, बिजली और ओलावृष्टि के पूर्वानुमान को देखते हुए हिदायत दी गई है।