Breaking News

सीएम योगी आज रामपुर और बरेली के दौरे पर, विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात     |   कतर में बातचीत अधर में लटकी, ईरान ने कहा- अमेरिका से मीटिंग अभी नहीं है तय     |   कांग्रेस सांसदों के अयोध्या दौरे से पहले यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय हाउस अरेस्ट     |   वेनेजुएला में विनाशकारी भूकंप से नहीं थम रहीं मौतें, मृतकों की संख्या 1719 हुई     |   MP: राजगढ़ में खजूर खिलाने के बहाने 9 साल की मासूम से गैंगरैप     |  

जम्मू कश्मीर के बारामूला में ताजा मुठभेड़, दो जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सुबह-सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक बार फिर गोलीबारी शुरु हो गई है, जिसमें दो जवान घायल हो गए। इससे पहले, हुई मुठभेड़ में एक नागरिक घायल हो गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस (कश्मीर जोन) ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "पीडी (पुलिस जिला) सोपोर क्षेत्र में चेक मोहल्ला नोपोरा में मुठभेड़ शुरू हुई है।"

अधिकारियों ने बताया कि गोलीबारी के दौरान मुठभेड़ में एक नागरिक घायल हो गया था। उसकी पहचान फारूक अहमद के तौर पर हुई है। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। फिलहाल ऑपरेशन जारी है।