रक्षाबंधन के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं के लिए शुरू की गई मुफ्त बस यात्रा सुविधा का बड़ी संख्या में महिलाओं ने लाभ उठाया। रक्षाबंधन पर बहनों को अपने भाइयों के घर पहुंचने और त्योहार मनाने में सुविधा देने के लिए सरकारी बसों में निःशुल्क यात्रा की व्यवस्था की गई। एक दिन में 45 लाख से ज्यादा महिलाओं ने मुफ्त बस यात्रा का लाभ उठाया। वहीं, रक्षाबंधन के दौरान अब तक 60 लाख से अधिक लोगों ने फ्री बस यात्रा की है।
इन यात्रियों में बड़ी संख्या महिलाओं की रही, जबकि उनके साथ यात्रा करने वाले सहयात्रियों को भी इस सुविधा का लाभ मिला। आंकड़ों के अनुसार, अब तक करीब 40 लाख महिलाओं ने मुफ्त बस यात्रा की, जबकि लगभग 20 लाख सहयात्रियों ने महिलाओं के साथ यात्रा की। रक्षाबंधन के मौके पर बस अड्डों और प्रमुख मार्गों पर यात्रियों की भारी भीड़ देखने को मिली। महिलाओं और उनके साथ यात्रा कर रहे लोगों के लिए यह सुविधा बड़ी राहत साबित हुई।
मुफ्त बस यात्रा की सुविधा आज रात 12 बजे तक जारी रहने की बात कही गई है। सरकार की इस पहल से उन महिलाओं को खास सुविधा मिली, जो रक्षाबंधन के पर्व पर अपने मायके या भाइयों के घर जाने के लिए यात्रा कर रही थीं। रक्षाबंधन पर बहनों के लिए निःशुल्क बस यात्रा की यह सुविधा लोगों के बीच काफी लोकप्रिय रही और बड़ी संख्या में महिलाओं ने इसका लाभ उठाकर अपने त्योहार को यादगार बनाया।