Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

जालसाजों ने पर्ल्स ग्रुप की जमीन बेचकर हड़प लिए 51 लाख रुपये

जालसाजों ने एक व्यक्ति को पर्ल्स ग्रुप की जमीन ही बेच डाली। उनसे जमीन की कीमत और निर्माण कार्य के लिए कुल 51 लाख रुपये ले लिए। बाद में जब सच्चाई का पता चला तो आरोपी पैसा देने से भी मुकर गए।



अब पीड़ित की शिकायत पर दंपती और एक प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। एसओ रायपुर प्रदीप नेगी ने बताया, शिकायत हरीश चंद निवासी बौसाड़, सैंजी, जिला चमोली ने की है। बताया, 14 जनवरी 2022 को आशुतोष वर्मा नाम के प्रॉपर्टी डीलर ने आमवाला तरला में एक जमीन दिखाई थी।