Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

मलेथा से रानीहाट के बीच चार किमी लंबी रेलवे सुरंग आर-पार

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना के तहत बन रही मलेथा से रानीहाट के बीच मुख्य टनल आर-पार (ब्रेक थ्रू) हो गई है। 4.06 किमी लंबी मुख्य सुरंग का शनिवार देर रात्रि ब्रेक थ्रू होने पर कार्यदायी कंपनी नवयुगा के अधिकारियों-कर्मचारियों ने जश्न मनाया व मिठाई वितरित की।

परियोजना प्रबंधक राजेश अरोडा ने बताया कि इस सुरंग के निर्माण में 800 से अधिक कर्मचारी लगे हुए थे। रेल मंत्रालय, आरवीएनएल और विशेषज्ञों के दिशा-निर्देशों पर परियोजना के तहत सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है। इससे पूर्व जुलाई में एस्केप टनल आर-पार हो गई थी।