Breaking News

गंगा के बढ़ते जलस्तर पर एक्शन मोड में बिहार सरकार, CM सम्राट चौधरी ने दिया निर्देश     |   अमेरिकी दूत विटकॉफ और कुशनर मॉस्को पहुंचे, रूस-यूक्रेन के बीच शांति की पहल करेंगे     |   झीरम घाटी माओवादी हमला: छत्तीसगढ़ की NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया     |   दिल्ली की मुख्यमंत्री ने जलभराव वाले इलाकों का निरीक्षण किया     |   रूस: अमेरिका के विशेष प्रतिनिधि विटकॉफ और कुशनर के साथ बातचीत करेंगे पुतिन     |  

झारखंड विधानसभा का चार दिनों का सत्र खत्म, पूर्व सीएम शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित

Jharkhand: झारखंड विधानसभा का चार दिनों का मानसून सत्र गुरुवार को खत्म हो गया। विधानसभा में अपने समापन संबोधन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के योगदान को याद किया। इस सत्र में गुरूजी को भारत रत्न देने का प्रस्ताव पारित हुआ।

मुख्यमंत्री ने बताया कि किस तरह से तमाम मुश्किलों से निकलते हुए झारखंड दूसरे राज्यों के लिए मॉडल प्रदेश बन रहा है। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में झारखंड राज्य विश्वविद्यालय विधेयक समेत कुल पांच विधेयक पारित हुए।

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, 'आज सत्र में आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को देश का सर्वोच्च सम्मान प्रदान हो, इसके लिए अध्यक्ष महोदय सदन ने प्रस्ताव पारित किया।' आगे उन्होंने कहा, 'अध्यक्ष महोदय ये राज्य कई चुनौतियों से जूझते हुए आज इस मकाम पर खड़ा है, जहां इस राज्य की कार्ययोजनाओं को एक मॉडल रूप में देखा जा रहा है। आज हमारी चीजों को कई राज्य, हमारे कार्यों से प्रभावित भी हैं, लेकिन आज ये वक्त है जहां एक सकारात्मक राजनीति करने की आवश्यकता है।'