Breaking News

ईरानी मिलिट्री और पुलिस को नहीं मिल रही सैलरी- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप     |   कर्नाटक बीजेपी का 9 मई को चित्रदुर्ग में रैली का ऐलान     |   लालू प्रसाद यादव की जमानत रद्द करने के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई     |   पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि     |   देवघर कोषागार घोटाला: लालू की जमानत को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई करेगा SC     |  

बल्लारी में बैनर लगाने को लेकर हुई झड़प के बाद चार FIR दर्ज, सीएम ने दिए जांच के आदेश

Karnataka: कर्नाटक पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि वाल्मीकि प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम से पहले बैनर लगाने को लेकर हुई हुई हिंसक झड़प के मामले में बीजेपी विधायक जनार्दन रेड्डी सहित चार लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है। 

एडीजी (कानून और व्यवस्था) आर हितेंद्र ने कहा, “ये पता लगाने के लिए जांच की जा रही है कि किन-किन लोगों के पास बंदूक लाइसेंस थे। हमारा मानना ​​है कि गोलीबारी (जिसमें एक व्यक्ति की मृत्यु हुई) निजी हथियार से की गई थी। एफएसएल टीम इसकी जांच कर रही है। पुलिस की संभावित लापरवाही की भी जांच की जाएगी। चार मामले दर्ज किए गए हैं।” गुरुवार को हुई झड़पों में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने घटना की जांच के आदेश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा, “मैंने जांच के आदेश दिए हैं कि गोली किस बंदूक से चलाई गई और ये कैसे शुरू हुई। वहां बंदूकधारी लोग मौजूद थे, हवा में भी गोलियां चलाई गईं। राजशेखर नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई।”

बल्लारी में शुक्रवार को सुरक्षा बढ़ा दी गई, हालांकि स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही। एक दिन पहले बीजेपी विधायक जनार्दन रेड्डी और कांग्रेस विधायक भरत रेड्डी के समर्थकों के बीच बैनर लगाने को लेकर झड़पें हुई थीं। एडीजी ने पुष्टि की कि बीजेपी विधायक जनार्दन रेड्डी, पूर्व मंत्री श्रीरामुलु और अन्य लोगों के खिलाफ झड़पों के संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

गुरुवार को हावम्भावी इलाके में जनार्दन रेड्डी के आवास के सामने वाल्मीकि प्रतिमा के अनावरण से संबंधित फ्लेक्स लगाने को लेकर जनार्दन रेड्डी, श्रीरामुलु और स्थानीय विधायक भरत रेड्डी और उनके समर्थक सतीश रेड्डी के समर्थकों के बीच हंगामा शुरू हुआ।

पुलिस ने बताया कि स्थिति अचानक बिगड़ गई। पत्थरबाजी और गोलीबारी हुई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। इसके कारण अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने बाद में भीड़ को तितर-बितर करके स्थिति को नियंत्रण में किया।

गृह मंत्री जी परमेश्वर ने तुमकुरु में कहा, "अब स्थिति सामान्य है। बल की सहायता के लिए हमने दावणगेरे और चित्रदुर्ग से लोगों को भेजा है। आईजी दावणगेरे भी वहां गए हैं। हमने इंडिया रिजर्व बटालियन से भी अतिरिक्त बल भेजा है।"