Breaking News

मनी लॉन्ड्रिंग: ED ने पैनकार्ड क्लब्स और अन्य की ₹646.58 करोड़ की संपत्ति जब्त की     |   गाजियाबाद के इंदिरापुरम में आग लगने की घटना का मुख्यमंत्री योगी ने संज्ञान लिया     |   UP: मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास ने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की     |   बीजेपी ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान किया     |   PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार के परिवार से की बात, बहादुरी की सराहना     |  

Kerala: पूर्व सीएम पिनराई विजयन ने UDF को दी बधाई, कहा- जनादेश को स्वीकार करता है LDF

Kerala: केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने विधानसभा चुनाव में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) को मिली करारी हार पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए गुरुवार को कहा कि वो जनादेश को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) को चुनाव में जीत के लिए बधाई दी।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य विजयन ने पार्टी की प्रदेश समिति की बैठक के बाद एक बयान में कहा कि एलडीएफ की हार अप्रत्याशित और पूरी तरह से चौंकाने वाली है। उन्होंने कहा कि एलडीएफ एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में कार्य करेगा और नयी सरकार पर अत्यधिक गरीबी के उन्मूलन, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा जैसे विभिन्न कल्याणकारी कदमों को लागू करने के लिए दबाव डालेगा, जो वाम सरकार ने उठाये थे।

विजयन ने केरल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के तीन सीट जीतने को ‘गंभीर’ करार देते हुए कहा कि यह धर्मनिरपेक्षता की रक्षा करने को इच्छुक लोगों के लिए ‘चिंता का विषय’ है। केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा चुनाव में यूडीएफ ने 102 सीट पर जीत दर्ज की है जबकि 10 साल तक सत्ता में रहे एलडीएफ को 35 सीट से संतोष करना पड़ा है। बीजेपी ने तीन सीट जीती है।